इस्माइलपुर: विशुराउत पुल के चेक पोस्ट के पास से शराब के नशे में हंगामा कर रहे तीन गिरफ्तार
कदवा पुलिस ने विशुराउत पुल के चेक पोस्ट के पास शराब के नशे में हंगामा कर रहे तीन लोगों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार कदवा थाना ठाकुर जी कचहरी टोला के राजीव कुमार, कटिहार जिला कुरसेला थाना शेरमारी का धनराज कुमार, मधेपुरा जिले के फुलौत का नीरज कुमार है. पुलिस ने तीनों की मेडिकल जांच करवायी. मेडिकल जांच में शराब पीने की पुष्टि हुई.