इस्माइलपुर: तीनटंगा करारी बजरंगबली चौक के समीप लोडेड देशी कट्टा, चौदह जिंदा गोलियां और विंडोलिया के साथ दो अपराधी गिरफ्तार
गोपालपुर थाना पुलिस ने तीनटंगा करारी बजरंगबली चौक के समीप दो अपराधियों को हथियार और गोलियों के साथ गिरफ्तार किया। नवगछिया एसपी पुरन कुमार झा ने जिले के सभी थानाध्यक्षों को आदेश दिया था कि सभी फरार और वांटेड अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए टीम बनाकर लगातार छापेमारी करें।