बेगूसराय: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 18 करोड़ 41 लाख रुपये की लागत से बने सदर प्रखंड सह अंचल कार्यालय का उद्घाटन किया
प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 18 करोड़ 41 लाख रुपये से बने नव-निर्मित प्रखंड सह अंचल कार्यालय का शनिवार की दोपहर 01:00 बजे उद्घाटन किया. इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ते इंतजाम किए गए थे. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सदर प्रखंड परिसर से ही जिले के सभी योजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन किया. सभी योजनाओं का शिलापट्ट लगाया गया था.