बेगूसराय: बेगूसराय की प्रगति के लिए ₹563 करोड़ की सौगात, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कारगिल भवन में की बैठक
प्रगति यात्रा में शनिवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बेगूसराय पहुँचे. इस दौरान उन्होंने 563 करोड़ रुपये से अधिक की राशि से उन्होंने 641 योजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन किया. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार की दोपहर 02:00 बजे कारगिल भवन में विभिन योजनाओं व विकास कार्यो की समीक्षा की. बैठक के दौरान गुप्ता-लखमिनिया बांध चौड़ीकरण आदि पर सहमति बनी.