बालाघाट: स्थानीय एमएलबी स्कूल में जिला स्तरीय कराटे प्रतियोगिता संपन्न, 150 से अधिक खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
आत्मरक्षण एवं कराटे विकास संघ बालाघाट के तत्वावधान में रविवार को एमएलबी स्कूल परिसर में जिला स्तरीय कराटे प्रतियोगिता सफलतापूर्वक शाम लगभग 5 बजे संपन्न हुई। प्रतियोगिता में जिले भर से 150 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपने कौशल और प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। संघ के सचिव प्रवीण नन्हे के अनुसार प्रतियोगिता में सब जूनियर, कैडेट और जूनियर वर्ग के अंतर्गत इ