सिवनी: बबरिया रोड स्थित मास्टर बर्गर का खाद्य पंजीयन निलंबित, किचन में कॉकरोच मिलने पर हुई कार्रवाई
Seoni, Seoni | Nov 14, 2025 सिवनी कलेक्टर शीतला पटले के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग द्वारा शहर के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया। शुक्रवार को जारी हुई प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार इसी क्रम में मास्टर बर्गर, बबरिया रोड के किचन और फ्रिज में कॉकरोच पाए जाने तथा खाद्य सामग्री को अस्वच्छ परिस्थितियों में रखने की शिकायतें मिलीं।