चूरू: राजकीय भरतिया अस्पताल परिसर से बाइक चोरी, एक महीने बाद दर्ज हुई FIR
Churu, Churu | May 19, 2026 चूरू के राजकीय भरतिया अस्पताल परिसर से मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में कोतवाली थाना में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। कोतवाली थाना पुलिस से मंगलवार शाम 4 बजे करीब मिली जानकारी के अनुसार रतनगढ़ तहसील के गांव टिडियासर निवासी 32 वर्षीय ओमप्रकाश मेघवाल ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।