चूरू: भरतिया रोड़ पर स्कूल वैन में लगी आग, वैन में 30 स्कूली बच्चे थे
Churu, Churu | Jul 7, 2025 चूरू के नई सड़क भरतिया रोड पर एक स्कूल वैन में अचानक आग लग गई। हादसे के वक्त इस वैन में लगभग 30 बच्चे सवार थे। मौके पर मौजूद लोगों ने आग पर काबू पाकर सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। सूचना के बाद कोतवाली थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने वैन ड्राइवर को हिरासत में लिया है, जिसने वैन में क्षमता से अधिक बच्चों को बैठा रखा था।