गुना नगर: लाल परेड एटीएम के पास एक युवक का 53000 नगदी मोबाइल और दस्तावेज रखा पर्स गिरा, पुलिस ने सीसीटीवी से खोज निकाला
गुना में लाल परेड एटीएम के पास एक युवक का पर्स गिर गया। 27 जून को सीटीवी कंट्रोल रूम प्रभारी विकास उपाध्याय ने बताया, 26 जून देर रात को लुशन का बगीचा कैंट निवासी अनंत रघुवंशी ने ₹53000 नगद, मोबाइल और दस्तावेज रखा पर्स गिरने की सूचना दी। सीसीटीवी की मदद से खोज कर एक शख्स से पर्स वापस मंगवाया। सत्यापन कर 27 जून को नगदी सामान सहित सौंप दिया।