बेहट: टोली रोड से पुलिस ने नशा तस्कर को अवैध स्मैक के साथ किया गिरफ्तार
थाना प्रभारी जितेंद्र दीक्षित ने रविवार को बताया की थाना बेहट पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान 01 नशा तस्कर अभियुक्त जुनैद पुत्र सालिम निवासी ग्राम दबकौरा थाना बेहट जनपद सहारनपुर उम्र करीब 28 वर्ष को कलसिया नहर से टोली जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के कब्जे से 12.40 ग्राम स्मैक पाऊडर बरामद ।