खागा: धाता पुलिस ने सड़कों पर उतरकर लोगों से की अपील, ओलावृष्टि, बारिश और तूफान से रहें सावधान, सुरक्षित घरों में रहें
Khaga, Fatehpur | May 30, 2026 फतेहपुर जिले के धाता में मौसम विभाग की ओर से ओलावृष्टि और तेज आंधी की चेतावनी के बाद धाता थाना क्षेत्र के लिहई बाजार में थाना प्रभारी अरविंद राय ने लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। उन्होंने दुकानदारों, राहगीरों और स्थानीय नागरिकों से खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने, पेड़ों व बिजली के खंभों से दूर रहने तथा अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने की अपील क