कांके: विस्थापित भवन में हार्ट अटैक की आपात स्थिति से निपटने के लिए ट्रैफिक जवानों और होमगार्ड को दिया गया प्रशिक्षण
Kanke, Ranchi | Jun 6, 2026 विस्थापित भवन में शनिवार सुबह करीब दस बजे हार्ट अटैक की आपात स्थिति से निपटने के लिए ट्रैफिक जवानों और होमगार्ड को प्रशिक्षण दिया गया। इस मौके पर डॉ. राजेश कुमार ने हार्ट अटैक की स्थिति में तत्काल किए जाने वाले आवश्यक कदमों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने प्रतिभागियों को सीपीआर, बीएलएस तथा अन्य जीवनरक्षक उपायों का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी प्रदान किया।