आंवला: आंवला गैस एजेंसी पर सिलेंडर के लिए उमड़ी भीड़, कई दिन बाद गैस पहुंचने से उपभोक्ताओं में मची अफरातफरी
आंवला में मंगलवार सुबह दस बजे बीएमआर गैस एजेंसी पर सिलेंडर लेने के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी। कई दिनों बाद गैस पहुंचने के कारण उपभोक्ताओं में अफरातफरी मच गई।आंवला नगर में पुरैना से बदायूं रोड पर स्थित बीएमआर इंडियन गैस एजेंसी पर मंगलवार को गैस की गाड़ी पहुंची। गैस की आपूर्ति कई दिनों से बाधित थी।