कटनी नगर: कटनी में साइबर ठगों का बड़ा वार, युवक से ठगे ₹19.50 लाख
कटनी में सायबर ठगों का बड़ा वार, युवक से हड़पे 19.50 लाख रुपये कटनी। शहर में धोखाधड़ी और सायबर क्राइम के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के नई बस्ती इलाके से सामने आया है, जहाँ एक युवक शातिर ठगों का शिकार हो गया। जालसाजों ने प्रार्थी को अपने झांसे में लेकर उसके खाते से 19,50,878 रुपये की भारी-भरकम राशि पार कर दी है।