हैदरगढ़: सिद्धौर में महिलाओं ने निंदा प्रस्ताव पारित किया, नारी शक्ति वंदन अधिनियम में संशोधन न होने पर जताया रोष
सिद्धौर ब्लॉक में क्षेत्रीय महिलाओं ने गुरुवार करीब 2:30 बजे नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में आवाज उठाई। साथ ही विपक्ष के एक निंदा प्रस्ताव पारित किया। यह प्रस्ताव ब्लॉक प्रमुख सिद्धौर आरती रावत को सौंपा गया। इस प्रस्ताव में नारी शक्ति वंदन अधिनियम में प्रस्तावित आवश्यक संशोधनों के पारित न हो पाने पर असंतोष व्यक्त किया गया।