हज़ारीबाग: हजारीबाग से JMM का मिशन वोटर लिस्ट! BLA-2 प्रशिक्षण से चुनावी तैयारी तेज
हजारीबाग पहुंचे झामुमो के केंद्रीय महासचिव एवं मुख्य प्रवक्ता विनोद पांडे का कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। विनोबा भावे विश्वविद्यालय में कार्यकर्ता सम्मेलन सह बीएलए-2 प्रशिक्षण की तैयारियों को लेकर बैठक हुई। विनोद पांडे ने कहा कि अभियान का उद्देश्य हर पात्र मतदाता का नाम वोटर लिस्ट में सुनिश्चित करना और बीएलए-2 कार्यकर्ताओं को मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रक्रिया के लिए प्रशिक्षित करना है।