पिछोर: पिछोर उपजेल में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित, बंदियों को दी गई कानूनी जानकारी
आज मंगलवार शाम लगभग 5:00 मिली जानकारी के अनुसार राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के आदेश और प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजेन्द्र प्रसाद सोनी के निर्देश पर गत दिवस उपजेल पिछोर में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिवपुरी की सचिव रंजना चतुर्वेदी की अध्यक्षता में हुए शिविर में बंदियों को उनके कानूनी अधिकारों की जानकारी दी गई