कर्वी: चित्रकूट में लूट प्रयास और SC/ST एक्ट के वारंटी को कर्वी पुलिस ने किया गिरफ्तार, बड़ी कार्रवाई
चित्रकूट की कोतवाली कर्वी पुलिस ने लूट प्रयास और SC/ST एक्ट के मामले में वांछित वारंटी अभियुक्त सौरभ पांडेय को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक दुर्ग विजय सिंह के निर्देशन में पुलिस टीम ने आरोपी को पहले ही दबोच लिया था। मामले में शनिवार दोपहर 1:35 बजे पुलिस ने प्रेस नोट जारी कर गिरफ्तारी की जानकारी दी है ।