गाण्डेय: गांडेय: ताराटांड थाना क्षेत्र में 22 वर्षीय विवाहिता का शव फांसी पर लटका मिला
Gandey, Giridih | Apr 11, 2026
गांडेय अंचल के ताराटांड थाना क्षेत्र के बदगुन्दा पंचायत अंतर्गत मनक डीहा गाँव के टोला नमनिया से शनिवार की अहले सुबह 6 बजे के आसपास एक 22 वर्षीय विवाहिता महिला कसीरन खातून पति करीम अंसारी का शव संदिग्ध अवस्था में अपने ससुराल के एक कमरे में कपड़े के फांसी के फंदे से लटका पाया गया। सूचना पर ताराटांड पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और वस्तुस्थिति का जायजा लिया ।