नानपारा: नानपारा क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में मटेरा चौराहे पर अतिक्रमण हटाया गया
नानपारा क्षेत्राधिकारी प्रद्युमन सिंह के नेतृत्व में मटेरा चौराहे पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया इस दौरान सड़क के किनारे पटरियों पर व्यापारी और दुकानदारों द्वारा अस्थाई अतिक्रमण व अवैध रूप से लग रहे ठेले आदि को हटवाया गया तथा निर्देशित किया गया कि अपनी दुकान निर्धारित स्थान पर ही लगाएँ जिससे यातायात में कोई व्यवधान न उत्पन्न हो।