मदनपुर: उचौली बैंक में चली गोली, रिकवरी एजेंट की मौत से मचा हड़कंप
औरंगाबाद जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह इंडियन बैंक परिसर में हुई गोलीबारी की घटना से सनसनी फैल गई। उचौली गांव स्थित बैंक शाखा में ड्यूटी पर तैनात सिक्योरिटी गार्ड की दोनाली बंदूक से अचानक गोली चल गई, जिससे बैंक के रिकवरी एजेंट राजेंद्र पासवान की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद बैंक परिसर में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। मृतक की पहच