पिछोर: 'जनता के सेवक' बने विधायक प्रीतम सिंह लोधी: ग्राम पंचायत बदरखा में लगाई चौपाल, मौके पर सुनीं फरियाद
'आपका विधायक आपके द्वार' के संकल्प को धरातल पर उतारते हुए भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ग्राम पंचायत बदरखा पहुंचे,फूल माला से किया स्वागत आज गुरुवार दोपहर लगभग 2:30 बजे से शुरू हुए जनसुनवाई कार्यक्रम में विधायक लोधी ने ग्रामीणों की एक-एक समस्या सुनी और अधिकांश का मौके पर ही निराकरण कराया। विधायक प्रीतम सिंह लोधी जी के साथ सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।