कोटा: आमागोहन-खोंगसरा में पुल निर्माण में लापरवाही, नदी तक रास्ता न मिलने से ग्रामीण परेशान
Kota, Bilaspur | Apr 3, 2026 रेलवे अंडर ब्रिज बीके 31 से सड़क निर्माण होते हुए बैगनकुंडी अरपा नदी पर सेतु विभाग द्वारा बनाए जा रहे पुल को लेकर ग्राम आमागोहन और खोंगसरा के ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि पुल निर्माण के दौरान नदी तक जाने के लिए कोई रास्ता नहीं छोड़ा गया है, जिससे दैनिक उपयोग और अंतिम संस्कार जैसी परंपराओं में बड़ी समस्या खड़ी हो गई है