डुमरी: पंचमुखी बजरंग बली मंदिर में गूंजा हरि नाम, 24 घंटे के अखंड हरि कीर्तन का शुभारंभ, उमड़ी श्रद्धालुओं की आस्था
Dumri, Gumla | Apr 1, 2026 डुमरी प्रखंड अंतर्गत जैरागी ग्राम स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में पंचमुखी बजरंग बली जी की मूर्ति स्थापना की पाँचवीं वर्षगांठ श्रद्धा और भक्ति के माहौल में मनाई जा रही है। इस पावन अवसर पर कलश यात्रा के साथ चौबीस घंटे के अखंड हरि कीर्तन का शुभारंभ किया गया। जानकारी देते हुए बुधवार की सुबह दस बजे आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी धार्मिक