मछलीशहर: मुबारकपुर गांव निवासी आदर्श ने सीए इंटरमीडिएट परीक्षा में हासिल किया 13वां स्थान
जौनपुर जिले के मीरगंज क्षेत्र के मुबारकपुर गांव निवासी आदर्श मौर्य ने यह साबित कर दिया कि मेहनत और लगन का कोई विकल्प नहीं होता। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित सीए इंटरमीडिएट परीक्षा में आदर्श ने ऑल इंडिया रैंक 13 हासिल कर पूरे जिले का नाम रोशन किया है।