फतुहा: पचरुखिया गांव में शत चंडी महायज्ञ, कथा सुनने पहुंचे हजारों श्रद्धालु
Fatwah, Patna | Apr 20, 2026 पचरुखिया गांव में आयोजित शत चंडी महायज्ञ में कथा श्रवण को लेकर हजारों भक्त श्रद्धालु पहुंचे हैं। मध्य प्रदेश जबलपुर से आयी कथा वाचिका सोनम मिश्रा ने भगवान की विभिन्न रूपों का विस्तार से वर्णन किया है। संगीतमय कथा वाचन के दौरान भक्त श्रद्धालुओं ने खूब तालियां बजाये है। कथा वचिका ने मन और आत्मा के नियंत्रण के विषय में भक्त श्रद्धालुओं को विस्तार से बतायी है।