कटंगी: सेलवा शराब दुकान के विस्थापन की मांग को लेकर ग्रामीण हुए एकजुट
शराब दुकान के विस्थापन की मांग एकजुट हुए ग्रामीण तहसील मुख्यालय से सटी ग्राम पंचायत सेलवा के ग्रामीणों ने शुक्रवार की रात 9:00 बजे गांव के टंकी टोला में एक विशेष बैठक का आयोजन किया। पंचायत सरपंच देवेंद्र देशमुख की प्रमुख उपस्थिति में यहां बैठक हुई बैठक में ग्रामीणों ने गांव में संचालित देसी विदेशी मदिरा दुकान के विस्थापन की मांग को पुरजोर तरीके से उठाया।