बलियापुर: बैलगाड़ियां टाउनशिप में झारखंड के मुख्य सचिव के नेतृत्व में उच्चस्तरीय टीम ने किया निरीक्षण
बलियापुर के बैलगाड़ियां टाउनशिप में झारखंड के मुख्य सचिव अविनाश कुमार के नेतृत्व में एक उच्चस्तरीय टीम ने शनिवार की दोपहर 12:00 बजे निरीक्षण किया। टीम में प्रभारी डीजीपी तदास मिश्रा, बीसीसीएल के सीएमडी, धनबाद उपायुक्त और एसएसपी शामिल थे। मुख्य सचिव ने प्रभावित परिवारों की समस्याएं सुनी और कहा कि लोगों की सुरक्षा राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।