बलियापुर: कुशबेरिया-मारवाड़ी युवा मंच ने जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए
बलियापुर के कुशबेरिया गांव में मारवाड़ी युवा मंच सरायढेला शाखा ने 150 जरूरतमंदों के बीच कंबल, बिस्कुट और स्टेशनरी का वितरण, गुरुवार की सुबह 11:30 किया। इस अवसर पर अध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल ने कहा कि मंच सुदूर ग्रामीण इलाकों में बेहतर कार्य कर रही है। मौके पर सचिव विकास अग्रवाल, उपाध्यक्ष कृष्ण जालान आदि उपस्थित थे।