बलियापुर: पूर्व विधायक आनंद महतो ने जेनरल अस्पताल का उद्घाटन किया
बलियापुर में पूर्व विधायक आनंद महतो ने कृषि विज्ञान केंद्र के समीप जेनरल अस्पताल का उद्घाटन गुरुवार की दोपहर 1:00 बजे किया। उन्होंने कहा कि यह अस्पताल सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में बेहतर साबित होगा, जहां गरीबों को कम पैसे में बेहतर इलाज मिलेगा। इस अवसर पर भाजपा नेत्री तारा देवी, उप प्रमुख आशा देवी, जिप सदस्य श्वेता कुमारी आदि उपस्थित थे।