गुना नगर: राधा कालोनी गुना में जिला स्वास्थ समिति गुना के तत्वाधान में हुआ निःशुल्क स्वास्थ शिविर का आयोजन
गुना। जिला स्वास्थ्य समिति गुना और भारत विकास परिषद शाखा गुना के सहयोग से शनिवार को न्यू लाइफ चिल्ड्रन स्कूल, राधा कालोनी में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन हुआ। शिविर का उद्घाटन भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार ने दीप प्रज्वलन के साथ किया। इस अवसर पर भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विकास जैन और अन्य प्रमुख सदस्य भी मौजूद थे।