चंदौसी: गांव बहोरनपुर में वसूली करने गए बैंक कर्मियों पर अवैध शस्त्र तानने का आरोप, आरोपी ने आरोप से किया इनकार
चन्दौसी तहसील क्षेत्र में बैंक लोन की वसूली करने पहुंचे बैंक कर्मियों के साथ अभद्रता और धमकी का मामला सामने आया है। उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक शाखा रीठ के फील्ड ऑफिसर सुधांशु मिश्रा अपने कर्मचारी के साथ बहोरनपुर गांव में बकाया ऋण की वसूली के लिए पहुंचे थे। आरोप है कि किसान मानसिंह ने कहासुनी के दौरान तमंचा निकालकर फील्ड ऑफिसर पर तान दिया,