बनमनखी: अर्धनग्न अवस्था में महिला का शव मिलने से सनसनी, प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका
बनमनखी थाना क्षेत्र में बुधवार को एक महिला का अर्धनग्न अवस्था में शव कमरे के फर्श पर मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भारी भीड़ जुट गई। जानकारी के अनुसार मृतका के पुत्र कमरे में ही सोए हुए थे। सुबह काफी देर तक महिला के नहीं उठने पर स्थानीय लोगों ने आवाज लगाई। इस दौरान 10 वर्षीय पुत्र उठकर रोने लगा। संदेह होने पर स्थ