बदलापुर: सिंघावल गांव पहुंचे विधायक रमेश चंद्र मिश्रा ने मृतक के परिजनों को दी सांत्वना, 4 लाख रुपए आर्थिक सहायता का आश्वासन
बदलापुर तहसील क्षेत्र के सिंगरामऊ थाना अंतर्गत आने वाले सिंघावल गांव में एक दिन पूर्व तेज आंधी तथा तूफान के चलते आम का पेड़ गिरने की वजह से उक्त गांव निवासी स्वर्गीय राम निहोर निषाद की करीब 22 वर्ष की पुत्री रिंकी निषाद की पेड़ के नीचे दबने से मौत हो गई थी। वहीं सूचना मिलते ही पहुंचे क्षेत्रीय विधायक रमेश चंद्र मिश्रा के द्वारा परिजनों को बढ़ाते हुए मौके पर