बालाघाट: भीषण बारिश में भी विधायक ने किया भटेरा ROB का निरीक्षण, ग्राउंड जीरो से लिया जायजा
बालाघाट शहर के भटेरा चौकी ROB निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण उस समय चर्चा का विषय बन गया, जब तेज आंधी-तूफान और मूसलाधार बारिश के बीच भी निरीक्षण जारी रहा। खराब मौसम और उड़ते छातों के बावजूद काम की समीक्षा में कोई कमी नहीं आई। विधायक अनुभा मुंजारे शनिवार लगभग दोपहर 2 बजे मौके पर पहुंचीं और सेतु विभाग के अधिकारियों व CMO की मौजूदगी में निर्माण कार्य का बारीकी से