चित्तौड़गढ़: सिरोही से काम निपटाकर मुरलिया लौट रहे तीन रसोइयों पर गोगुंदा क्षेत्र में बदमाशों का हमला, एक की एमबी अस्पताल में मौत
सिरोही से रसोईया का काम निपटाकर लौट रहे भदेसर क्षेत्र के तीन युवको पर उदयपुर जिले में बदमाशों ने हमला कर दिया जिसमें एक युवक की मौत हो गई जबकि अन्य दो घायल हो गए जिनका उदयपुर में उपचार चल रहा है। पुलिस के अनुसार भदेसर थाना अंतर्गत मुरलिया गांव निवासी हरलाल जाट और रतन दास सहित तीन जने सिरोही के पास खाना बनाने का काम करते हैं।