बलौदा: पंतोरा क्षेत्र में जमकर हो रही 'एंट्री वसूली', ट्रैक्टर संचालकों से जारी है वसूली, उठे सवाल
जांजगीर-चाम्पा जिले के पंतोरा क्षेत्र में 'एंट्री वसूली' जमकर हो रही है. ट्रैक्टर संचालकों से हर माह वसूली का यह सिलसिला लगातार जारी है. अफसरों को इसकी जानकारी है, फिर भी कार्रवाई करने के बजाय वे आंख मूंदे बैठे हैं. ऐसे में अवैध वसूली रुक नहीं रही है. ऐसे में सवाल उठना लाजिमी है, क्या 'एंट्री वसूली' में उच्च अफसरों की भी संलिप्तता है।