औरैया: दिबियापुर के कृष्णा मेडिकल सेंटर को मिली आयुष्मान भारत की बड़ी सौगात, गरीबों व जरूरतमंदों का होगा मुफ्त में सफल इलाज
दिबियापुर केएमसी को मिली आयुष्मान की सौगात दिबियापुर। कस्बा स्थित केएमसी मेडिकल सेंटर को केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण स्वास्थ्य योजना आयुष्मान भारत योजना से जोड़ दिया गया है। इस योजना से जुड़ने के बाद अब क्षेत्र के गरीब और जरूरतमंद मरीजों को यहां पर मुफ्त इलाज की सुविधा मिल सकेगी। इससे दिबियापुर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।