ऊंचाहार: ऊँचाहार पुलिस ने अवैध असलहे के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
ऊँचाहार कोतवाली पुलिस को पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के दौरान मुखबिर की सूचना पर सफलता हाथ लगी है।पुलिस ने इस दौरान एक युवक को गिरफ्तार किया, जिसके पास से तलाशी के दौरान 315 बोर का तमंचा व एक अदद जिंदा कारतूस बरामद हुई है। शनिवार को अभियुक्त राजाराम निवासी कलेह को न्यायिक अभिरक्षा में भेजने की कार्यवाई की है।