अनूपपुर: ड्रिंक एंड ड्राइव अभियान में यातायात पुलिस ने किया 2 ट्रक व 1 कार जब्त, तीन चालक न्यायालय में पेश
जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस का विशेष अभियान लगातार जारी है। पुलिस अधीक्षक विक्रांत मुराब के निर्देशन में यातायात पुलिस ने ड्रिंक एंड ड्राइव अभियान के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए दो ट्रक और एक कार को जब्त किया। जांच के दौरान तीनों वाहनों के चालक शराब के नशे में वाहन चलाते पाए गए, जिनके विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई ।