वैशाली: केशोपुर में धूमधाम से मनाई गई रामनवमी:सुबह से ही पूजा पंडालों में लगी भक्तों की भीड़ ।
केशोपुर सहित प्रखंड क्षेत्र में राम नवमी पर सुबह से मंदिरों वं पूजा पंडालों में भक्तों की भारी भीड़ रही। केशोपुर में चैत्र नवरात्र के नवें दिन पूजा पंडालों पर भक्तों का मेला लगा रहा। सुबह से ही पूजा अर्चना वं हवन यज्ञ और शतचंडी पाठ का आयोजन किया गया। भक्तों ने मइया को दूध, घी व जल आदि से अभिषेक मांगी मन्नत।