रादौर: भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ने मंधार गांव स्थित अपने निवास स्थान पर हलके के लोगों की समस्याओं को सुना
भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष करण देव कंबोज ने मंधार गांव स्थित अपने निवास स्थान पर हलके के लोगों की समस्याओं को सुना। जिन समस्याओं का मौके पर निपटारा हो सकता था उनका निपटारा भी किया और जो समस्याएं ज्यादा बड़ी थीं उनको अधिकारियों से मिलकर हल करने की बात कही।