बेगूसराय: दिनकर भवन में भामाशाह जयंती कार्यक्रम आयोजित, कई नेता हुए शामिल
दिनकर भवन में भामाशाह की जयंती कार्यक्रम रविवार शाम 05:00 बजे आयोजित की गई. इस दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह समेत कई नेता शामिल हुए. इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि भामाशाह ने राष्ट्र एवं स्वाभिमान की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व समर्पित कर जो आदर्श स्थापित किया है.