मुरैना नगर: नंदेपुरा रोड चोरी: 17 दिन बाद भी स्टेशन रोड थाने में FIR नहीं, पीड़ित ने SP ऑफिस में की शिकायत
मुरैना शहर की नंदे पुरा रोड निवासी आकाश यादव 11 अप्रैल को परिवार सहित डोंगरपुरा खाटू श्याम कार्यक्रम में गए थे। लौटने पर घर का ताला टूटा मिला, जेवर व 7-8 हजार नकद चोरी हो गए।पीड़ित ने थाना स्टेशन रोड के कई चक्कर लगाए,लेकिन FIR दर्ज नहीं की गई और पुलिस द्वारा टालमटोल होता रहा।परेशान होकर पीड़ित आज वह एसपी ऑफिस पहुंचा और शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।