हेरहंज: नगड़ा रेलवे ब्रिज के पास बाइक दुर्घटना में महिला घायल, रिम्स रेफर
बालूमाथ थाना क्षेत्र के नगड़ा रेलवे ब्रिज के पास बुधवार को बाइक से गिरकर एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसकी पहचान थाना क्षेत्र के गणेशपुर ग्राम निवासी विमल साहू की पत्नी आरती देवी के रूप में हुई। जिसे परिजनों की सहायता से बालूमाथ सीएचसी में लाया गया जहां पर डॉक्टर अलीशा टोप्पो ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति को गंभीर देखते रिम्स रेफर कर दिया गया l