डूंगरपुर: डूंगरपुर में तेंदू पत्ता बना आय का सहारा, वनवासियों को मिलेगा रोजगार
डूंगरपुर जिले के जंगलों में इस वर्ष तेंदू पत्ता संग्रहण से वन विभाग और वनवासियों को बड़ा आर्थिक लाभ मिलेगा। 9 में से 8 वनखंडों के टेंडर पूरे होने से विभाग को 1.17 करोड़ रुपए की आय सुनिश्चित हुई है। संग्रहण कार्य से हजारों वनवासियों को रोजगार मिलेगा, जिन्हें करीब 1.59 करोड़ रुपए का भुगतान किया जाएगा।