बेगूसराय: भनसी मिडिल स्कूल के पास पिकअप ने बाइक सवार शिक्षक को रौंदा, मौके पर हुई मौत, मामले की छानबीन में जुटी पुलिस
बेगूसराय में सड़क हादसे में एक शिक्षक की मौत हो गई है. आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया. इस दौरान मौके पर पहुंची पुलिस को लोगों के गुस्से का शिकार होना पड़ा. घटना घटपुरा थाना क्षेत्र के भनसी मिडिल स्कूल के पास की है. मृतक के पहचान भनसी निवासी दिनेश प्रसाद सिंह के पुत्र बसंत कुमार के रूप में हुई है.