फुलवारी: हारून नगर सेक्टर-2 में मुख्य प्रवेश द्वार के पास गेट लगाने को लेकर दो गुटों में विवाद, हुआ पथराव
Phulwari, Patna | Feb 26, 2025 फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र के हारून नगर सेक्टर 2 मुख्य द्वार पर लोहे के ग्रिल लगाने को लेकर दो गुटों के बीच मंगलवार की रात लगभग 10:00 बजे जमकर विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते दोनों गुटों के बीच पथराव शुरू हो गई। सूचना पाकर फुलवारी शरीफ थाना सहित कई थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा बूझकर मामला शांत कराया। इस बीच देर रात तक घंटो अपरा तफरी मची रही