फुलवारी: फुलवारी शरीफ थाना में महाशिवरात्रि को लेकर शांति समिति की बैठक हुई
Phulwari, Patna | Feb 25, 2025 फुलवारी शरीफ थाना में महाशिवरात्रि को लेकर मंगलवार की शाम 5:00 बजे शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य रूप से महाशिवरात्रि के अवसर पर निकलने वाली झांकी, उसकी सुरक्षा, रोशनी, साफ सफाई सहित कई मुद्दों पर विशेष रूप से चर्चाएं हुई। इस मौके पर नगर सभापति आफताब आलम सहित कई गणमन लोग उपस्थित रहे।