फुलवारी: पटना के जिलाधिकारी ने फुलवारी शरीफ एम्स में कई समस्याओं के समाधान के लिए बैठक की
Phulwari, Patna | Feb 24, 2025 फुलवारी शरीफ एम्स में पटना के जिलाधिकारी डॉ चंद्रशेखर सिंह ने सोमवार की शाम लगभग 7:00 बजे पटना के एसएसपी और एम्स प्रबंधन के कई अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक में सुरक्षा व्यवस्था, जल निकासी, ट्रैफिक नियंत्रण, लाइटिंग, अतिक्रमण जैसी प्रमुख समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।